फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   INSO's foundation day will be celebrated in Chandigarh on August 5.

Jind News: 5 अगस्त को चंडीगढ़ में मनाया जाएगा इनसो का स्थापना दिवस

Sat, 01 Aug 2026 05:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 01 Aug 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
INSO's foundation day will be celebrated in Chandigarh on August 5.
01जेएनडी05: जजपा जिला कार्यालय में इनसो स्थापना दिवस की पत्रकार वार्ता कर दीपक मलिक जानकारी देत
जींद। इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक ने जींद में छात्रों से मुलाकात की और उन्हें 5 अगस्त को चंडीगढ़ के सेक्टर-30 स्थित बाबा मक्खन शाह लोबाना फाउंडेशन भवन में आयोजित होने वाले इनसो के 24वें स्थापना दिवस एवं छात्र विजय दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्र हितों, संगठन की मजबूती और आगामी छात्र गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। छात्रों और युवाओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला। उन्होंने अधिक संख्या में चंडीगढ़ पहुंचकर स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

दीपक मलिक ने कहा कि इनसो हमेशा छात्र हितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन में संगठन की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि आंदोलन में सक्रिय युवाओं को स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में देशभर के युवाओं को आमंत्रित किया गया है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में छात्र हितों की जगह राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ रहा है और सरकार छात्र समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। इस अवसर पर अंकित सिहाग, मिलाप नायडू, विकास जांगड़ा, रोहित सिहाग सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed