सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Intensive training is the main basis of the success of the census: Om Prakash

सघन प्रशिक्षण जनगणना की सफलता का मुख्य आधार : ओमप्रकाश

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Intensive training is the main basis of the success of the census: Om Prakash
21jjrp06-संवाद भवन में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन अवसर पर उपस्थित फील्ड ट्र
विज्ञापन
झज्जर। जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर जिला मुख्यालय झज्जर में आयोजित तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को संवाद भवन में संपन्न हुआ। इसमें 34 फील्ड ट्रेनर्स ने भाग लेकर विस्तृत प्रशिक्षण प्राप्त किया।
Trending Videos

वहीं, चार्ज ऑफिसर्स के लिए अलग से कार्यशाला 24 मार्च को आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के अंतिम दिन डिवीजन इंचार्ज ओमप्रकाश ने कहा कि सघन एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण ही जनगणना जैसे व्यापक और महत्वपूर्ण कार्य की सफलता का मुख्य आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं बल्कि देश की विकास नीतियों और योजनाओं की आधारशिला है। ऐसे में इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य एक से 30 मई तक 30 दिनों की अवधि में किया जाएगा। इससे पहले 16 से 30 अप्रैल तक नागरिकों को ‘जनगणना पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आमजन स्वयं अपने परिवार से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि दूसरे चरण में फरवरी 2027 के दौरान जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। प्रथम चरण के पश्चात चार्ज स्तर पर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा ताकि फील्ड स्तर पर सभी कार्य सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।
मास्टर ट्रेनर डॉ. ललित कुमार और जसबीर सिंह ने प्रतिभागियों को जनगणना 2027 के निर्धारित मानकों के अनुरूप विस्तृत प्रशिक्षण दिया। इसमें मकान सूचीकरण, परिवार विवरण संकलन, डिजिटल डेटा एंट्री, मोबाइल एप के उपयोग तथा फील्ड में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed