{"_id":"6a061b753a3e5be40c066f25","slug":"interacting-with-students-the-sp-shared-mantras-for-career-and-success-jind-news-c-199-1-sroh1006-153406-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एसपी ने विद्यार्थियों से संवाद कर कॅरिअर और सफलता के दिए मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एसपी ने विद्यार्थियों से संवाद कर कॅरिअर और सफलता के दिए मंत्र
विज्ञापन
14जेएनडी34-बेलरखा स्कूल में विद्यार्थियों के साथ एसपी कुलदीप सिंह। स्रोत संस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में वीरवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा।
मुख्य अतिथि एसपी कुलदीप सिंह कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर देता है। स्वस्थ, सफल और सम्मानजनक जीवन के लिए युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए।
इस दौरान बच्चों ने एसपी से कॅरिअर, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा जीवन में सफलता से जुड़े कई प्रश्न पूछे। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों का सरल, रोचक और प्रेरणादायक ढंग से जवाब दिया। डीएसपी कमलदीप राणा ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के तहत विद्यालय में नशा मुक्ति विषय पर पेंटिंग, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सरपंच पिरथी सिंह ने शिरकत की। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने की।
इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार, कांस्टेबल पूनम, अंजू, संदीप शर्मा साहिल, अध्यापक प्रदीप जागलान, इंद्र सिंह, सुखबीर धतरवाल, होशियार सिंह, संजय काला मौजूद रहे।
Trending Videos