{"_id":"6a563ac4e9defc66680872a4","slug":"iyf-sets-up-help-desk-at-crsu-jind-news-c-199-1-sroh1009-156732-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआरएसयू में आईवाईएफ ने लगाया हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआरएसयू में आईवाईएफ ने लगाया हेल्प डेस्क
Tue, 14 Jul 2026 07:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 14 Jul 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
14जेएनडी17: सीआरएसयू में लगाए गए हेल्प डेस्क पर मौजूद छात्र संगठन के सदस्य। स्रोत: छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रथम मेरिट सूची जारी होने के बाद इंडिपेंडेंट यूथ फ्रंट ने विश्वविद्यालय परिसर में हेल्प डेस्क लगाया। संगठन के संस्थापक और छात्र नेता अमित आदिवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूरे दिन विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को प्रवेश प्रक्रिया संबंधी सहायता प्रदान की।
हेल्प डेस्क पर विद्यार्थियों को मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन, फीस जमा करने की प्रक्रिया, संबंधित विभागों की जानकारी तथा विश्वविद्यालय परिसर में विभागों तक पहुंचने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। पहली बार विश्वविद्यालय पहुंचे कई विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया समझने में कठिनाई हुई, जिनकी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सहायता की।
अमित आदिवाल ने बताया कि प्रथम मेरिट सूची जारी होने के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय पहुंचे हैं। ऐसे में किसी भी विद्यार्थी को जानकारी के अभाव में परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। हेल्प डेस्क के संचालन में सह सचिव राहुल चौहान, हर्ष बूरा सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।