{"_id":"6a74d5dee73fa5b6a9086ea6","slug":"jind-julana-and-uchana-receive-drizzle-cloudy-weather-expected-throughout-the-week-jind-news-c-199-1-sroh1006-158014-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद, जुलाना और उचाना में हुई बूंदाबांदी, पूरे सप्ताह बादल छाए रहने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद, जुलाना और उचाना में हुई बूंदाबांदी, पूरे सप्ताह बादल छाए रहने के आसार
विज्ञापन
फोटो 06जेएनडी16-जींद के ग्रामीण क्षेत्र में हो रही बूंदाबांदी। स्रोत ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जिले के कुछ हिस्सों में वीरवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने से मौसम सुहाना हो गया। जींद में 2.6 मिमी, जुलाना में दस और उचाना में तीन मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि सफीदों, पिल्लूखेड़ा समेत कई क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई।
वीरवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही और बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट आई। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा और आर्द्रता 81 प्रतिशत रही।
विभाग ने पूरे सप्ताह बादल छाए रहने तथा कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। मानसून सीजन में जिले में अब तक सामान्य से काफी कम बारिश होने से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विशेषकर सफीदों, पिल्लूखेड़ा और उचाना क्षेत्र के किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए नहरी पानी और ट्यूबवेल पर निर्भर रहना पड़ रहा है। किसान खुशीराम, रामकुमार, दारा सिंह, फूल कुमार का कहना है कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो खरीफ की फसलों को नुकसान हो सकता है। फिलहाल फसलों को बारिश की खास जरूरत है।
वर्जन
जिले में अब तक बारिश बिखराव के रूप में हुई है। आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद