सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Khatu Shyam Temple to be Completed in May Crores to be Spent

Jind News: मई में बन कर तैयार होग खाटू श्याम मंदिर, दो करोड़ होंगे खर्च

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Khatu Shyam Temple to be Completed in May Crores to be Spent
31जेएनडी17: तेजी से चल रहा खाटू श्याम मंदिर का निर्माण कार्य। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
जींद। करीब दस महीने से उचाना की राजेंद्रा कॉलोनी में अतिरिक्त मंडी के पास चल रहे खाटू श्याम मंदिर का निर्माण कार्य मई में पूरा होगा। यहां पर 710 गज जमीन में इसका निर्माण हो रहा है। मंदिर उद्घाटन पर प्रसिद्ध कलाकार कन्हैया मित्तल आएंगे। मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
Trending Videos

निर्माण का कार्य देख रहे विकास गर्ग, गौरव जैन, अनूप अग्रवाल, रिंकू गर्ग, अमित जैन, अशोक जैन ने बताया कि निरंतर मंदिर निर्माण को लेकर खूब सहयोग राशि खाटू श्याम भगत दे रहे है। करीब दो करोड़ रुपये निर्माण पर खर्च होंगे। मंदिर हॉल का निर्माण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब छह कमरों एवं हॉल का निर्माण पहली मंजिल पर हो रहा है। यहां पर लिफ्ट भी लगाई जाएगी। आधुनिक कमरों का निर्माण होगा ताकि यहां रुकने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। पक्षियों के लिए मंदिर प्रांगण में रैन बसेरा का निर्माण भी होगा।
श्याम बाबा, हनुमान, राधा-कृष्ण, राम दरबार, शिव परिवार, मूर्ति स्थापना मंदिर में होगी। सभी मूर्तियां जयपुर से बनवाई जा रही है। निरंतर श्याम भगतों का पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed