पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Made people aware about tree plantation, gave information about special Lok Adalat

Jind News: पौधरोपण के प्रति किया जागरूक, विशेष लोक अदालत की दी जानकारी

Mon, 06 Jul 2026 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Made people aware about tree plantation, gave information about special Lok Adalat
जींद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय मिडिल स्कूल अमरहेड़ी में पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष पूनम सुनेजा के निर्देश और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव अमित सिहाग के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। शिविर में पैनल अधिवक्ता देवराज मलिक ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, साइबर अपराध, नशा मुक्ति और मानव-वन्य जीव संघर्ष सहित विभिन्न कानूनी विषयों की जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को हरियाणा में धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित होगी। वहीं 21 से 23 अगस्त तक आयोजित होने वाले समाधान समारोह विशेष लोक अदालत-2026 में भी लंबित मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed