फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mathura woman arrested for swindling lakh under the pretext of marriage recovered

Jind News: शादी का झांसा देकर 1.88 लाख की ठगी करने वाली मथुरा की महिला गिरफ्तार, 50 हजार बरामद

Sat, 01 Aug 2026 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mathura woman arrested for swindling lakh under the pretext of marriage recovered
फोटो 31जेएनडी10-पुलिस​ गिरफ्त में शादी का झांसा देकर ठगी करने की आरोपी महिला। स्रोत पुलिस - फोटो : 1
जींद। साइबर थाना क्राइम पुलिस ने शादी का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के हसनपुर निवासी शिल्पी है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 50 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

रेलवे रोड निवासी नितिन ने साइबर थाना में शिकायत देकर बताया था कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान एक युवती से हुई थी जिसने अपना नाम शिल्पी उर्फ अंजली बताया। बातचीत के दौरान महिला ने बीमारी और शादी का झांसा देकर अलग-अलग समय में उनसे कुल 1,88,780 रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन

नितिन ने बताया कि जब उसने पैसे वापस मांगे तो महिला ने और रुपये की मांग शुरू कर दी। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस को शिकायत दी।
साइबर थाना प्रभारी उप निरीक्षक जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने 1.24 लाख रुपये होल्ड करवाए। तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर 50 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed