{"_id":"6a6e00106a001d884a00d6db","slug":"undergraduate-admissions-in-government-colleges-slow-1117-seats-vacant-deadline-is-august-4-jind-news-c-199-1-sroh1009-157743-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सरकारी कॉलेजों में स्नातक दाखिला धीमा, 1117 सीटें खाली<bha>;<\/bha> अंतिम तिथि 4 अगस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सरकारी कॉलेजों में स्नातक दाखिला धीमा, 1117 सीटें खाली<bha>;</bha> अंतिम तिथि 4 अगस्त
Sat, 01 Aug 2026 07:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 01 Aug 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले के सरकारी कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष दाखिला प्रक्रिया अभी धीमी है। 1770 सीटों में से केवल 653 विद्यार्थियों ने फीस जमा कर दाखिला लिया है, जिससे 1117 सीटें खाली हैं। पोर्टल पर तकनीकी समस्याओं के कारण कई विद्यार्थी समय पर फीस जमा नहीं कर पाए।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने फीस जमा करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त तक बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 27 जुलाई थी और दूसरी मेरिट सूची 29 जुलाई को आनी थी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, दूसरी प्रोविजनल सूची 5 अगस्त को और फाइनल सूची 6 अगस्त को जारी होगी। चयनित विद्यार्थी 7 से 11 अगस्त तक फीस जमा कर सकेंगे। 12 अगस्त से खाली सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होगी।
विभाग 13 अगस्त को पोर्टल दोबारा खोलेगा, ताकि नए विद्यार्थी पंजीकरण करा सकें और पुराने फॉर्म संशोधित कर सकें। 13 से 20 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिले होंगे। यदि सीटें फिर भी खाली रहती हैं, तो 21 से 27 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क और प्रतिदिन अतिरिक्त 100 रुपये शुल्क देकर प्रवेश लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
बीए कला संकाय में सर्वाधिक 314 दाखिले हुए हैं, जबकि विज्ञान संकाय में अभी भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। बीएससी फिजिकल साइंस में 52 और बीएससी लाइफ साइंस में 59 दाखिले हुए हैं।
वर्जन
उच्चतर शिक्षा विभाग ने संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। विद्यार्थियों को निर्धारित समय के भीतर फीस जमा कर दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।-डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य संत शिरोमणि श्री सैन भगत महाविद्यालय