फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Minister Krishan Bedi heard public grievances and reprimanded officials.

Jind News: मंत्री कृष्ण बेदी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को फटकारा

Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Minister Krishan Bedi heard public grievances and reprimanded officials.
फोटो 8 नरवाना। अपनी समस्या कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को बताते हुए हरि नगर वासी। स्रोत प्र
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शनिवार को जनसुनवाई की। उन्होंने हरियल पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान हरी नगर स्थित टावर वाली गली के लोग पहुंचे। उन्होंने मंत्री को सीवरेज के पानी जमा होने की गंभीर समस्या बताई। यह समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी केवल खानापूर्ति करते रहे हैं। पानी निकालने के कुछ दिनों बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। इससे स्थानीय लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। बदबू और गंदगी के कारण उनकी परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने मौके पर ही जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को फोन पर फटकार लगाई। मंत्री ने वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल औपचारिक कार्रवाई न हो। भविष्य में लोगों को इस परेशानी का सामना न करना पड़े, ऐसी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने नरवाना को विकास में अग्रणी बनाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed