जींद। भिवानी रोड पर 16 साल की लड़की की शादी 25 साल के लड़के हो रही थी। बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय टीम ने सूचना मिलते ही शादी को रुकवा दिया। परिजनों ने आश्वासन दिया कि अब वह बालिग होने पर ही विवाह करेंगे।
बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता ने बताया कि बारात फतेहाबाद से आई थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए रवि लोहान, महिला सिपाही आरती, मोनिका, पूजा, दीपक, सामाजिक संगठन मिशन टू द डेस्परेट एंड डेस्टिट्यूट (एमडीडी) ऑफ इंडिया की टीम पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची।
परिजनों ने बताया गया कि लड़की के माता-पिता अनपढ़ है और उन्हें किसी कानून की कोई जानकारी नही है इसलिए वह गलती से ऐसा कर रहे थे। परिजनों ने महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध विभाग के अधिकारियों को लिखित बयान दिए कि लड़की के बालिग होने पर ही उसकी शादी करेंगे।