{"_id":"69c00a25d724b2b7fb0fdc93","slug":"national-kabaddi-tournament-under-the-martyrs-honor-and-drug-de-addiction-sports-festival-jind-news-c-199-1-sroh1009-150413-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शहीद सम्मान एवं नशा मुक्ति खेल महोत्सव के तहत नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शहीद सम्मान एवं नशा मुक्ति खेल महोत्सव के तहत नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी 36: कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को आशीर्वाद देने पहुंचे कर्मवीर सैनी। ग्रामीण
विज्ञापन
जींद। घिमाना गांव में रविवार को ग्राम पंचायत ने सरपंच कविता खोखर की अध्यक्षता में शहीद सम्मान एवं नशा मुक्ति खेल महोत्सव के तहत नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता करवाई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने शिरकत की।
कर्मवीर सैनी ने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा व खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।
राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने गांव में एक करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से बनने वाली फिरनी का शिलान्यास भी किया। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर उन्हें पूरा करवाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
सरपंच प्रतिनिधि संदीप खोखर के अनुसार इस नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा पड़ोसी प्रदेशों से कई चुनिंदा टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता 23 मार्च तक चलेगी और समापन अवसर पर विजेता टीमों को नकद पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में ग्राम वासियों ने इस आयोजन के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान को मजबूती देने और खेलों को बढ़ावा देने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. गजेंद्र अहलावत, शमशेर सैनी, पूर्व सरपंच राममेहर कालीरामण, रामफल वाल्मीकि, रामनिवास सैनी, बलवान सैनी, पाला राम सैनी आदि मौजूद रहे।
इन टीमों में हुआ मुकाबला
प्रतियोगिता में पहले दिन भैणी कुगंड़, बालाजी अकादमी जींद, घोघड़िया, कोहला सोनीपत, जुरासी पानीपत, म्हारी एकलव्य अकादमी गुरूग्राम की टीम, मकरौली स्कूल, बराह खुर्द, सेरदा, घिमाना, बुडायन, खेड़ी खेमावती सफीदों, सीआर अकादमी, रोहतक, बीबीपुर व सिकर राजस्थान की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। सोमवार को फाइनल मुकाबले के बाद विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
Trending Videos