सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Navarna Maha Yagya at Mata Vaishnavi Dham from today

Jind News: माता वैष्णवी धाम में नवार्ण महायज्ञ आज से

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Navarna Maha Yagya at Mata Vaishnavi Dham from today
18जेएनडी23: माता वैष्णवी धाम के मैनेजिंग ट्रस्टी आचार्य पवन शर्मा माता का श्रृंगार करते हुए। स
विज्ञापन
जींद। नव संवत्सर के शुभारंभ और चैत्र नवरात्रों के उपलक्ष्य में माता वैष्णवी धाम में 19 मार्च से 27 मार्च तक जन-जन के कल्याणार्थ नवार्ण महायज्ञ का श्रीगणेश होगा।
Trending Videos

माता वैष्णवी धाम के मैनेजिंग ट्रस्टी आचार्य पवन शर्मा ने बताया कि नौ दिनों तक महायज्ञ में प्रतिदिन रात्रि के प्रथम प्रहर में नौ यजमानों द्वारा विधि-विधानपूर्वक मां वैष्णवी की पूजा-अर्चना की जाएगी। साथ ही हवन-यज्ञ, संकीर्तन और धार्मिक प्रवचनों का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महायज्ञ के मुख्य यजमान हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा होंगे जबकि 27 मार्च को पूर्णाहुति पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक डीएन बेनीवाल द्वारा दी जाएगी। महायज्ञ के प्रथम यजमान के रूप में पूर्व वीसी डॉ. अविनाश चावला शामिल होंगे।
इस अवसर अलावा पूर्व डीजीएम अशोक सिंगला, एसई एसपी गोयल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष विनोद आसरी, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवनारायण शर्मा, सोमवीर पहलवान समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े 81 दंपत्ति इस महायज्ञ में सपरिवार शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान में भागीदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed