पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Negligence in election work will not be tolerated, SDM gave strict instructions in the review meeting

Jind News: निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समीक्षा बैठक में एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश

Thu, 02 Jul 2026 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Negligence in election work will not be tolerated, SDM gave strict instructions in the review meeting
जींद। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान को लेकर लघु सचिवालय स्थित एडीसी कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने की। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ने घर-घर सर्वेक्षण, गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण, दस्तावेजों के सत्यापन और ईआरओ नेट पर प्रपत्र अपलोड करने की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 14 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित एवं एकत्र किए जा रहे हैं। इसके बाद 21 जुलाई को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 18 सितंबर तक किया जाएगा और 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। प्रत्येक गणना प्रपत्र के साथ संलग्न दस्तावेजों का सावधानीपूर्वक सत्यापन किया जाए तथा सभी प्रपत्रों को समय पर ईआरओ नेट पर अपलोड किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों की समीक्षा करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि या कमी मिलने पर तत्काल सुधार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन आयोग का अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed