पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SIR is important for strengthening democracy: SDM

लोकतंत्र की मजबूती के लिए एसआईआर महत्वपूर्ण : एसडीएम

Thu, 02 Jul 2026 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
SIR is important for strengthening democracy: SDM
सफीदों। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी व एसडीएम सफीदों पुलकित मल्होत्रा ने लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने प्रगति रिपोर्ट लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधानसभा क्षेत्र सफीदों में चल रहे एसआईआर में और अधिक तेजी लाई जाए ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ संपन्न किए जा सकें।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि एसआईआर अत्यंत महत्वपूर्ण और समयबद्ध प्रक्रिया है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है, इसलिए यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशन 14 जुलाई को किया जाएगा। इससे पूर्व सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों को समय पर पूर्ण करें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।
एसडीएम ने बीडीपीओ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्राम सचिवों के माध्यम से फार्म एकत्रित करने और उनके डिजिटाइजेशन कार्य में सहयोग सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने ग्रामीण स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति देने पर जोर दिया।

उन्होंने सीडीपीओ पिल्लूखेड़ा और सफीदों को भी निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता फील्ड में बीएलओ का सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची से संबंधित कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके। बैठक में निर्वाचन कानूनगो नरेश कुमार, अशोक मौसम, सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed