{"_id":"69c02f5490ebd29ff70b6d27","slug":"on-the-fourth-day-of-navratri-devotees-worshipped-goddess-kushmanda-jind-news-c-198-1-rew1001-235477-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की भक्तों ने की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की भक्तों ने की पूजा-अर्चना
विज्ञापन
दुर्गा माता मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना हुई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर मां के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने व्रत रखकर विशेष पूजा की और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।
मंदिरों में भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन भी किया गया। धारूहेड़ा चुंगी स्थित काली माता मंदिर, बड़ा तालाब स्थित देवी मंदिर और बारा हजारी स्थित दुर्गा मंदिर में विशेष रूप से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्त परिवार सहित मंदिरों में पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया।
नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। पंडित रामपाल शास्त्री ने बताया कि मान्यता है कि मां कूष्मांडा की उपासना से भक्तों को रोगों से मुक्ति मिलती है और जीवन में ऊर्जा व सकारात्मकता का संचार होता है। श्रद्धालुओं ने फल, फूल और प्रसाद अर्पित कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शहर के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। मंदिर समितियों द्वारा साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। कई जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
Trending Videos