फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Online draw for 292 farmers for straw baler and super seeder on August 21

Jind News: स्ट्रा बेलर व सुपर सीडर के लिए 292 किसानों का ऑनलाइन ड्रा 21 अगस्त को

Thu, 20 Aug 2026 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Online draw for 292 farmers for straw baler and super seeder on August 21
जींद।फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। योजना के तहत स्ट्रॉ बेलर और सुपर सीडर मशीन के लिए पात्र किसानों का चयन ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि ड्रॉ 21 अगस्त को लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा की अध्यक्षता में गठित जिला कार्यकारी समिति द्वारा निकाला जाएगा। विभागीय पोर्टल पर तीन अगस्त तक आवेदन किए गए। जिले में कुल 1889 किसानों ने 15 प्रकार के कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया है। सहायक कृषि अभियंता विजय कुंडू ने बताया कि ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से 37 स्ट्रॉ बेलर और 255 सुपर सीडर, कुल 292 कृषि यंत्रों के लिए पात्र किसानों का चयन होगा। लक्ष्य पूरा नहीं होने की स्थिति में 30 प्रतिशत आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा। अनुसूचित जाति वर्ग के सभी 21 आवेदक दस्तावेज सत्यापन के बाद अनुदान के पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सीडर, जीरो टिल ड्रिल, हैप्पी सीडर, रोटरी स्लेशर, स्ट्रॉ रेक, क्रॉप रीपर, पैडी स्ट्रॉ चॉपर, रीपर कम बाइंडर समेत अन्य कृषि यंत्रों के लिए आवेदित किसानों को दस्तावेज सत्यापन के बाद अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed