{"_id":"6a038faf019e8a33c500f9ab","slug":"oxygen-plant-of-civil-hospital-will-start-soon-booster-installed-jind-news-c-199-1-sroh1009-153268-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट जल्द होगा शुरू, बूस्टर किया इंस्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट जल्द होगा शुरू, बूस्टर किया इंस्टॉल
विज्ञापन
12जेएनडी16: नागरिक अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में इंस्टाल किया गया बूस्टर। संवाद
- फोटो : छोटी बहन कृतिका और शिवानी के साथ खुशी संबरवाल। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में लंबे समय से बंद पीएसए ऑक्सीजन प्लांट को दोबारा शुरू करने की दिशा में काम तेज हो गया है। अस्पताल प्रशासन ने प्लांट के लिए आए बूस्टर को इंस्टॉल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्लांट के पास विशेष कमरा तैयार किया गया है जहां बूस्टर और अन्य जरूरी उपकरण लगाए जा रहे हैं।
अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, बूस्टर लगने के बाद प्लांट में तैयार होने वाली ऑक्सीजन का प्रेशर पहले की तुलना में अधिक हो जाएगा। इससे ऑक्सीजन सप्लाई सीधे विभिन्न वार्डों और ऑक्सीजन प्वाइंट तक प्रभावी तरीके से पहुंच सकेगी। सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब अस्पताल में आईसीयू और वेंटिलेटर सेवाओं को भी सुचारु रूप से संचालित किया जा सकेगा।
साथ ही जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन सिलिंडर भरने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। करीब डेढ़ माह पहले अस्पताल को यह बूस्टर उपलब्ध हो गया था, लेकिन इसके इंस्टॉलेशन के लिए आवश्यक निर्माण कार्य लंबित था।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित एजेंसी से लगातार संपर्क किया जा रहा था। हाल ही में एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद प्लांट परिसर में कमरा तैयार करवाया गया और अब उपकरण लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
बाक्स
वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की बढ़ती जरूरत को देखते हुए प्रधानमंत्री केयर फंड के तहत नागरिक अस्पताल में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया था। शुरुआती समय में प्लांट ने बेहतर तरीके से काम किया लेकिन बाद में तकनीकी खामियों और रखरखाव की कमी के कारण यह बंद हो गया। पिछले करीब पौने दो साल से प्लांट उपयोग में नहीं था।
बाक्स
बूस्टर इंस्टॉल होने के बाद प्लांट की क्षमता और ऑक्सीजन प्रेशर दोनों बढ़ेंगे। इससे अस्पताल की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को काफी मजबूती मिलेगी और गंभीर मरीजों के उपचार में सुविधा होगी। अभी तक अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडरों के सहायता से व्यवस्थाएं चलाई जा रही थी। अब मरीजों के पास प्लांट से पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंच सकेगी। - डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद
Trending Videos