{"_id":"6a04425ca0cfa990c2044c1a","slug":"video-two-drug-traffickers-arrested-in-jind-with-815-quintals-of-opium-pods-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में 8.15 क्विंटल डोडापोस्त के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में 8.15 क्विंटल डोडापोस्त के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
सीआईए नरवाना ने मोहलखेड़ा पुल के पास दो तस्कर गुरचरण सिंह और महेश राव मराठा को गिरफ्तार कर कैंटर से 8.15 क्विंटल डोडापोस्त बरामद किया है। शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
सीआईए की टीम मंगलवार शाम को शहर के इंदिरा कॉलोनी में मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि पंजाब और राजस्थान के दो नशा तस्कर एक कैंटर में डोडापोस्त की खेप लेकर पंजाब की तरफ जाने वाले हैं। इस सूचना पर सीआईए ने खनौरी रोड पर मोहलखेड़ा ओवरब्रिज के पास नाकाबंदी कर दी।
थोड़ी देर बाद बताए गए नंबर का कैंटर जींद की तरफ से आता दिखाई दिया। टीम ने कैंटर को रुकवाकर उसमें सवार दो लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद जांच की तो कैंटर के अंदर तिरपाल के नीचे 39 कट्टों में आठ क्विंटल 15 किग्रा. डोडापोस्त बरामद हुआ।
आरोपियों ने पहचान गुरचरण सिंह उर्फ चरना वासी बाबा दीप सिंह नगर, बरनाला (पंजाब) और महेश राव मराठा उर्फ महेंद्र वासी गांव पालखेड़ी जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के तौर पर बताई। पूछताछ में सामने आया कि यह नशा पंजाब के आलमगीर एरिया में ले जाया जा रहा था। शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।