सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Khushi Sambarwal of Bighana village scored 454 marks in Arts.

Jind News: बिघाना गांव की खुशी संबरवाल ने आर्ट्स में हासिल किए 454 अंक

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Khushi Sambarwal of Bighana village scored 454 marks in Arts.
छोटी बहन कृतिका और ​शिवानी के साथ खुशी संबरवाल। अमर उजाला - फोटो : छोटी बहन कृतिका और ​शिवानी के साथ खुशी संबरवाल। अमर उजाला
विज्ञापन
जींद। अलेवा तहसील के गांव बिघाना की बेटी खुशी संबरवाल ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर परिवार, स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आर्ट्स स्ट्रीम की छात्रा खुशी संबरवाल ने 500 में से 454 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
Trending Videos

खुशी गांव बिघाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिघाना की छात्रा है। उसने अपने विषयों में बेहतरीन अंक हासिल किए हैं। संस्कृत में 97, जियोग्राफी में 96 और इंग्लिश में 96 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा हिस्ट्री में 86 और पॉलिटिकल साइंस में 77 अंक हासिल किए। छात्रा की इस उपलब्धि की पूरे गांव में चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशी के पिता जयभगवान और माता सुमन ने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि मेहनत और लगन का परिणाम हमेशा अच्छा ही मिलता है। उनके चार बच्चों में खुशी सबसे बड़ी है। उससे छोटा बेटा क्रिस और बेटी शिवानी व क्रितिका ने भी बहन को बधाई दी।
मां सुमन ने बताया कि खुशी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है और नियमित रूप से पढ़ाई करती थी। बेटी की सफलता से परिवार में उत्साह का माहौल है।
खुशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया। उसने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उसने समय का विशेष ध्यान रखा और हर विषय की नियमित रूप से तैयारी की। उसका लक्ष्य आगे चलकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना है।
विद्यालय स्टाफ ने भी खुशी की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई। शिक्षकों ने बताया कि खुशी अनुशासित और मेहनती छात्रा रही है। स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव के लोगों ने भी खुशी को शुभकामनाएं देते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बताया।

छोटी बहन कृतिका और शिवानी के साथ खुशी संबरवाल। अमर उजाला

छोटी बहन कृतिका और शिवानी के साथ खुशी संबरवाल। अमर उजाला- फोटो : छोटी बहन कृतिका और शिवानी के साथ खुशी संबरवाल। अमर उजाला

छोटी बहन कृतिका और शिवानी के साथ खुशी संबरवाल। अमर उजाला

छोटी बहन कृतिका और शिवानी के साथ खुशी संबरवाल। अमर उजाला- फोटो : छोटी बहन कृतिका और शिवानी के साथ खुशी संबरवाल। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed