सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two-year sentence upheld in 45 lakh cheque bounce case

Jind News: नेशनल लैक्रोस चैंपियनशिप में चमके जिले के खिलाड़ी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two-year sentence upheld in 45 lakh cheque bounce case
12जेएनडी10: लैक्रोस चैंपियन​शिप में विजेता टीम ट्रॉफी दिखाते हुए। स्रोत कोच
विज्ञापन
जींद। हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में आयोजित तीसरी फेडरेशन कप नेशनल लैक्रोस चैंपियनशिप में हरियाणा की पुरुष और महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस जीत में पांडु पिंडारा स्थित रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही। खिलाड़ियों की उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।
Trending Videos

पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने राजस्थान को 16-05 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। टीम की जीत में जींद के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। आशीष गोयत, अंगद, देवव्रत और नितिन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में जींद की खुशबू मलिक ने कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व किया। हरियाणा की महिला टीम ने फाइनल में राजस्थान को 12-09 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। टीम में अन्नू बूरा, किरण, कनिष्का, नैन्सी, सृष्टि और अन्नू ने शानदार तालमेल दिखाया।
सेमीफाइनल मुकाबलों में पुरुष टीम ने गुजरात को 11-09 से हराया था। वहीं महिला टीम ने छत्तीसगढ़ को 10-00 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी।
लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के प्रधान महेंद्र सिंह और सचिव डॉ. राजेश टुर्ण ने खिलाड़ियों और रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी प्रबंधन को बधाई दी। कोच राजपाल रेढू, मनदीप तथा मैनेजर मनीष और अंजू बाला के मार्गदर्शन को भी जीत का श्रेय दिया गया। खिलाड़ियों के एकेडमी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed