सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Patients return without treatment due to doctors' strike

Jind News: डॉक्टरों की हड़ताल के चलते बगैर उपचार लौटे मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Patients return without treatment due to doctors' strike
05जेएनडी11: नागरिक अस्पताल में खाली पड़ा चिकित्सक रुम। संवाद
विज्ञापन
जींद। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार को डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीजों को ओपीडी में उपचार नहीं मिला। मरीज दिनभर पर्ची लेकर उपचार के लिए इधर-उधर भटकते रहे। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग मरीज व महिलाओं को हुई।
Trending Videos

डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अब मरीजों को उपचार के लिए सोमवार तक इंतजार करना होगा। शनिवार को नागरिक अस्पताल में कुल 1072 मरीजों की पर्ची कटी लेकिन हड़ताल के चलते करीब 400 मरीजों को ही किसी तरह उपचार मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी उन बुजुर्ग मरीजों को हुई जो आंखों और दांतों की जांच करवाने के लिए सुबह से अस्पताल पहुंचे थे। ओपीडी बंद होने के कारण उन्हें पूरे दिन इंतजार करने के बाद मायूस होकर उनको लौटना पड़ा।
अस्पताल में सर्जरी, नेत्र, अस्थि, दंत रोग समेत अन्य कई ओपीडी बंद रहीं जबकि इमरजेंसी, प्रसूति विभाग और पोस्टमार्टम जैसी जरूरी सेवाएं चालू रखी गईं। इसके बावजूद ओपीडी में आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मरीजों का दर्द
नगूरां गांव से दांतों की दवाई लेने के लिए आई थी। दांत में दर्द रहता है। दो घंटे से इंतजार कर रही हूं। कोई भी चिकित्सक नहीं आया। काउंटर से पर्ची काटते समय भी उनको नहीं बताया गया कि अस्पताल में आज डॉक्टर हड़ताल पर हैं।
- शीला देवी
आंखों की जांच के लिए सुबह 11 बजे आई थी। अब 12 बज चुके हैं। आंखों से कम दिखाई दे रहा है। इसके लिए दवाई लेनी थी। डॉक्टर कहां गए हैं इसके बारे में भी जानकारी नहीं मिल रही। अब सोमवार को आने की बात कही जा रही है। अब उन्हें दोबारा आना पड़ेगा।
- बाला, शर्मा नगर

घरौड़ा में डॉक्टर से मारपीट के विरोध में हड़ताल
घरौड़ा में एक डॉक्टर के साथ एसएचओ और अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने के विरोध में हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर चिकित्सकों ने हड़ताल की है। इस दौरान नागरिक अस्पताल के डॉक्टर अस्पताल के ट्रेनिंग सेंटर में एकत्रित हुए। बैठक का नेतृत्व एचसीएमए एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव डॉ. बिजेंद्र ढांडा और डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने किया।

चिकित्सक पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाते हैं। घरौंड़ा में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वह स्वयं चिकित्सक से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ले चुके हैं लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।
- डॉ. बिजेंद्र ढांडा, प्रदेश महासचिव, हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन

डॉक्टरों को समाज में भगवान का दर्जा दिया जाता है। होली के दिन भी डॉक्टर अपनी ड्यूटी कर रहे थे लेकिन मरीजों की भीड़ के दौरान सुरक्षा देने की बजाय एसएचओ ने चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार किया और पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर मारपीट की।
- डॉ.राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल जींद।

अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल के बाद मरीजों के उपचार के लिए व्यवस्था बनाई गई थी। इसमें आरबीएस के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई। एमरजेंसी, गायनी समेत अन्य किसी प्रकार की मरीजों को परेशानी नहीं हुई। अस्पताल में व्यवस्थाएं सुचारू चलीं।
- डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ, नागरिक अस्पताल जींद

05जेएनडी11: नागरिक अस्पताल में खाली पड़ा चिकित्सक रुम। संवाद

05जेएनडी11: नागरिक अस्पताल में खाली पड़ा चिकित्सक रुम। संवाद

05जेएनडी11: नागरिक अस्पताल में खाली पड़ा चिकित्सक रुम। संवाद

05जेएनडी11: नागरिक अस्पताल में खाली पड़ा चिकित्सक रुम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed