{"_id":"69bef713a0cf6c15bc0a3de6","slug":"players-showcase-their-strength-in-the-asmita-womens-swimming-league-jind-news-c-200-1-bgh1002-122075-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अस्मिता वूमेंस स्वीमिंग लीग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अस्मिता वूमेंस स्वीमिंग लीग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
-फोटो 85 : अस्मिता वूमेंस स्वीमिंग लीग नॉर्थ जोन की प्रतिस्पर्धा में भाग लेते तैराक। स्रोत एकेड
विज्ञापन
Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में अस्मिता वूमेंस स्वीमिंग लीग नार्थ जोन के मुकाबले शनिवार से शुरू हो गए हैं। जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और विजेता तैराकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
प्रतियोगिता के दौरान एसडीएम अभिनव सिवाच और भारतीय तैराकी संघ के उपप्रधान, हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने भी तैराकों का हौसला बढ़ाया है। प्रतियोगिता का समापन 22 मार्च रविवार को होगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत में अंडर-15 आयु वर्ग के 200 मीटर फ्री स्टाईल इवेंट से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
200 मीटर फ्री स्टाईल अंडर-15 में हरियाणा की ईलिशा सरोहा ने पहला, दिल्ली की नुपूर पाठक ने दूसरा और हरियाणा की आईशा चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-18 में हरियाणा की साम्या शिंगारी ने पहला, दिल्ली की येजूशा दहिया ने दूसरा और उत्तर प्रदेश की शायला ने तीसरा स्थान पाया।
18 साल से अधिक आयु वर्ग की 200 मीटर फ्री स्टाईल में यूपी की दीपा यादव ने पहला, दिल्ली की हर्षिता ने दूसरा और हरियाणा की समृद्धि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 के 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में पंजाब की सिद्धी जोशी ने पहला, उत्तराखंड की श्रद्धा ने दूसरा और हरियाणा की सरेना सरोहा ने तीसरा स्थान पाया।
अंडर-18 आयु वर्ग में हरियाणा की जोया अग्रवाल ने पहला, दिल्ली की निशता पटेल ने दूसरा और दिल्ली की ही अन्वी मोदी ने तीसरा हासिल किया। 18 साल से अधिक आयु वर्ग के 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में पंजाब की एमामबीर कौर संधु ने पहला, हरियाणा की पूर्णिमा ने दूसरा और प्रियांशी दलाल ने तीसरा स्थान पाया।
अंडर-15 आयु वर्ग के 50 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में हरियाणा की अवनि सूरी ने पहला, उत्तराखंड की इरा रावत ने दूसरा और हरियाणा ईलिशा सरोहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 आयु वर्ग में हरियाणा की प्राप्ति घोष ने पहला, दिल्ली की खुशी भट ने दूसरा और पंजाब की शुभनूर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं 18 साल से अधिक आयु वर्ग की 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा ने दिल्ली की हेमा ने पहला, पंजाब की नवरीत और वंशिका ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
अंडर-18 आयु वर्ग की 200 मीटर आईएम स्पर्धा में हरियाणा की साम्या शिंगारी ने पहला, पंजाब की शुभनूर कौर ने दूसरा और दिल्ली की खुशी भट ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 18 साल से अधिक आयु वर्ग में हरियाणा की भारती ने पहला, दिल्ली की हेमा ने दूसरा और उत्तरप्रदेश की धनान्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
नॉर्थ जोन की प्रतियोगिता में 150 से ज्यादा प्रतिभागी भाग ले रहे
भारतीय तैराकी संघ और हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता तैराक अप्रैल माह में अहमदाबाद में होने वाली अस्मिता नेशनल स्वीमिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि महिला तैराकी को बढ़ावा देने के लिए खेल मंत्रालय और भारत सरकार की ये बेहतरीन पहल है जिससे महिला तैराकों की संख्या और प्रतिभा में निखार आया है। उन्होंने बताया कि नॉर्थ जोन की प्रतियोगिता में 150 से ज्यादा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस दौरान जिला लोकसंपर्क और सूचना अधिकारी सतीश सहवाग, हरियाणा तैराकी संघ के उपाध्यक्ष रवि सिंगारी, सह सचिव सुरेश जून, देशी ढाणी के निदेशक सुनील खत्री, राजेश गुलिया, अनिल शर्मा, कोच साई जाधव और पदमपाल मौजूद रहे।

-फोटो 85 : अस्मिता वूमेंस स्वीमिंग लीग नॉर्थ जोन की प्रतिस्पर्धा में भाग लेते तैराक। स्रोत एकेड