फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police and council will run joint awareness campaign against drug abuse

Jind News: नशे के खिलाफ पुलिस और परिषद चलाएंगे संयुक्त जागरूकता अभियान

Fri, 07 Aug 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police and council will run joint awareness campaign against drug abuse
06जेएनडी12: नशे के ​खिलाफ अ​भियान चलाने के लिए एसपी द्वारा सहयोग देने की अपील के बाद एसपी को सम
जींद। जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए भारत विकास परिषद वीर शाखा और पुलिस प्रशासन मिलकर काम करेंगे। इस संबंध में परिषद के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात कर युवाओं को नशे से दूर रखने और सामाजिक सहयोग से अभियान चलाने पर चर्चा की। भारत विकास परिषद वीर शाखा के अध्यक्ष संजय वर्मा, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा और उपाध्यक्ष बलजीत रेढ़ू ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि परिषद स्कूलों और महाविद्यालयों में पुलिस प्रशासन के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाना चाहती है। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने परिषद की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए समाज और प्रशासन की संयुक्त भागीदारी जरूरी है संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed