{"_id":"69d54e0757ee0223980ed789","slug":"police-personnel-trained-on-net-grade-and-abhed-app-jind-news-c-199-1-sroh1009-151252-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पुलिसकर्मियों को नेट ग्रेड व अभेद एप का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पुलिसकर्मियों को नेट ग्रेड व अभेद एप का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
07जेएनडी31: डीएसपी संदीप कुमार पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देते हुए। स्रोत : पुलिस कर्मी
विज्ञापन
जींद। साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और पुलिस बल की तकनीकी क्षमता बढ़ाने के लिए एसपी कार्यालय में विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इस दौरान जिलेभर के थाना व चौकी प्रभारियों व विभिन्न यूनिट के पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को नेट ग्रेड और अभेद एप के उपयोग की जानकारी दी गई।
पीएसआई अनमोल ने कहा कि आधुनिक तकनीकों से साइबर अपराधों की निगरानी, डेटा विश्लेषण और त्वरित कार्रवाई को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने वास्तविक मामलों के उदाहरण देकर इन टूल्स की उपयोगिता भी समझाई।
प्रशिक्षण में बताया गया कि अभेद एप संदिग्ध विदेशी कॉल और नंबरों की पहचान करने में सहायक है जबकि नेट ग्रेड के जरिए डेटा का विश्लेषण कर अपराधियों तक जल्दी पहुंच बनाई जा सकती है।
पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आमजन को बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी। जिला पुलिस ने आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। संवाद
Trending Videos