{"_id":"6a6ba8334ebaea729a0d5c4b","slug":"preparations-for-relief-from-waterlogging-boring-hall-built-near-railway-road-jind-news-c-199-1-sroh1006-157622-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जलभराव से राहत की तैयारी, रेलवे रोड के पास बनाया गया बोरिंग हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जलभराव से राहत की तैयारी, रेलवे रोड के पास बनाया गया बोरिंग हॉल
विज्ञापन
फोटो 30जेएनडी24-पाइप लाइन बिछा कर पानी निकासी का किया गया प्रबंध। स्रोत शहरवासी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना। रेलवे रोड पर वर्षों से बारिश के मौसम में होने वाली जलभराव की समस्या से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। जन स्वास्थ्य विभाग ने वर्षा जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाते हुए नई व्यवस्था तैयार की है।
विभाग ने रेलवे रोड के पास बोरिंग हॉल का निर्माण किया गया है जहां बारिश का पानी एकत्र होकर निकाला जाएगा। यहां से 40 फूटा रोड स्थित सीवरेज लाइन तक पाइप लाइन बिछाई गई है जिससे वर्षा जल की निकासी सुनिश्चित की जाएगी।
रेलवे रोड पर हर वर्ष बारिश के बाद कई दिनों तक पानी जमा रहने से दुकानदारों, वाहन चालकों, राहगीरों तथा स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लंबे समय से स्थानीय लोग इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
सुरेश, मनोज, राजा और बलजीत ने बताया कि थोड़ी सी बारिश के बाद भी रेलवे रोड पर जलभराव हो जाता था और कई बार दुकानों के अंदर तक पानी भर जाता था। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री से भी मुलाकात कर पानी निकासी की मांग की गई थी। अब जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पाइप लाइन बिछाने और बोरिंग हॉल बनाने से लोगों को उम्मीद है कि इस बार बारिश में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।