{"_id":"6a6ba8632f5275469c01c37e","slug":"rohtak-youth-blackmailed-and-sexually-exploited-a-woman-jind-news-c-199-1-jnd1012-157583-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रोहतक के युवक ने ब्लैकमेल कर महिला का यौन शोषण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रोहतक के युवक ने ब्लैकमेल कर महिला का यौन शोषण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीदों। रोहतक की माता दरवाजा कॉलोनी निवासी युवक पर महिला ने ब्लैकमेल और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसका करीब तीन साल तक यौन शोषण किया। मामले में पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए रोहतक पुलिस को भेज दी है।
33 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नौ माह से सफीदों की पुरानी चुंगी स्थित एक मकान में अपने पति के साथ किराये पर रह रही है। वर्ष 2011 में उसकी शादी करनाल निवासी युवक से हुई थी लेकिन पति द्वारा शराब पीकर मारपीट किए जाने के कारण वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने लगीं।
वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात संदीप नामक युवक से हुई और वह उसके साथ रोहतक शहर में रहने लगी। इस दौरान वह रोहतक के गांव चिड़ी निवासी संदीप मिस्त्री और मुरली के संपर्क में आई और उनके साथ काम करने लगी।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार वर्ष 2022 में महिला की मुलाकात रोहतक के माता दरवाजा कॉलोनी निवासी हरजीत रोहिल्ला से हुई। इसके बाद वह उसके संपर्क में आई। महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बना लिया।
जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कहकर डराने लगा। आरोपी ने उसका तीन साल तक यौन शोषण किया।
महिला ने बताया कि बदनामी के डर से वह नौ माह पहले अपने पति के साथ रोहतक छोड़कर सफीदों आ गई और यहां किराये के मकान में रहने लगी। सफीदों शहर थाना प्रभारी राजकुमार राणा ने बताया कि महिला की शिकायत पर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। मामला रोहतक क्षेत्र से संबंधित है इसलिए एफआईआर को जांच के लिए रोहतक पुलिस के पास भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस द्वारा की जाएगी।