{"_id":"6a74d58d1f02ebd8dd0f1bc4","slug":"sanitation-workers-protested-against-the-government-after-their-demands-were-not-met-jind-news-c-199-1-sroh1009-158025-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मांगें पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मांगें पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
विज्ञापन
06जेएनडी22:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल वीरवार से शुरू हो गई। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ और सफाई कर्मचारी यूनियन के 180 कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक हड़ताल पर रहे।
हड़ताल के पहले ही दिन शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही और कई प्रमुख मार्गों व बाजारों में कूड़े का उठान नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हुडा मार्केट, रोहतक रोड, रेलवे रोड, जेडी-7 क्षेत्र और सफीदों रोड सहित कई इलाकों में कूड़े के ढेर लगे दिखाई दिए।
शहर में पहले से ही कूड़ा उठान की समस्या बनी हुई थी ऐसे में हड़ताल के कारण हालात और खराब होने लगे हैं। दुकानदारों और राहगीरों ने चिंता जताई कि यदि अगले दो दिनों तक सफाई कार्य प्रभावित रहा तो गंदगी की समस्या बढ़ सकती है और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
धरने को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान विजेंद्र कांगड़ा ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से बातचीत कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। यदि सरकार ने जल्द मांगें पूरी नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े सोहनलाल ने बताया कि यह आंदोलन प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का हिस्सा है। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करना, ठेका प्रथा समाप्त करना और सरकार व कर्मचारी संगठनों के बीच हुए समझौतों को लागू करना शामिल है।
बाक्स
सफाई कर्मियों की प्रदेश स्तरीय हड़ताल के कारण कई स्थानों से कूड़ा नहीं उठ पाया है। प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से कूड़ा उठाने का प्रयास किया जा रहा है और शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयास जारी हैं। -सुशील भुक्क्ल, ईओ नगर परिषद जींद।