फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Seven police personnel retired; SP bade them farewell.

Jind News: पुलिस के सात कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, एसपी ने दी विदाई

Sat, 01 Aug 2026 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Seven police personnel retired; SP bade them farewell.
फोटो 31जेएनडी11-सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए एसपी कुलदीप सिंह। स्रोत पुलिस
जींद। पुलिस से शुक्रवार को सात पुलिस कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। एसपी कुलदीप सिंह ने आयोजित विदाई समारोह में सभी कर्मचारियों को पगड़ी पहनाकर, फूलमाला, स्मृति चिह्न, सूटकेस, डिनर सेट व अन्य उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस कर्मियों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय समाज और विभाग की सेवा में समर्पित किया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से समाज सेवा से जुड़े रहने, परिवार को समय देने तथा अपने अनुभवों से नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग भविष्य में भी उनके सुख-दुख में साथ खड़ा रहेगा। सेवानिवृत्त होने वालों में निरीक्षक रविंद्र कुमार, निरीक्षक बलजीत सिंह, मानद निरीक्षक ईश्वर सिंह, बलवंत सिंह, दिलबाग सिंह तथा ईएसआई राम सिंह और सुखजीत सिंह शामिल थे। समारोह में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय संदीप कुमार, पुलिस उपाधीक्षक उचाना संजय कुमार, कल्याण उपनिरीक्षक धर्मपाल, पुलिस प्रवक्ता राजेश कुमार, सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रेम सिंह बांगड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed