{"_id":"69d54c848f2bcfc9c00f624c","slug":"sheetal-and-annu-won-the-painting-jind-news-c-199-1-jnd1010-151241-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चित्र निर्माण में शीतल व अन्नु ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चित्र निर्माण में शीतल व अन्नु ने बाजी मारी
विज्ञापन
07जेएनडी26: विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए प्रोफेसर जयपाल। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आरआरसी, रेड क्रॉस व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान उत्तम स्वास्थ्य, शुद्ध आहार, प्राकृतिक जीवन शैली और नशा मुक्ति विषय पर व्याख्यान, चित्र निर्माण व नारा लेखन प्रतियोगिताएं हुईं।
चित्र निर्माण में शीतल प्रथम, अन्नु द्वितीय व अन्नु काफी तीसरे स्थान पर रही। नारा लेखन में सुनील ने पहला, शीतल ने दूसरा व अन्नु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में सह प्राध्यापिका अनुपमा, डॉ. सुमन, मीना, मुकेश कुमारी, शैलेंद्र नैन, सुषमा सहित स्टाफ का सहयोग रहा।
मुख्य वक्ता जयपाल सिंह आर्य ने कहा कि इस वर्ष स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य स्वस्थ जीवन और श्रेष्ठ आचरण का वैज्ञानिक आधार है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक जीवनशैली और शुद्ध, सात्विक व पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है।
खाद्य पदार्थों में मिलावट आज बड़ी समस्या बन चुकी है, जबकि फास्ट व जंक फूड में मौजूद हानिकारक रसायन कैंसर, उच्च रक्तचाप व अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन रहे हैं।
उन्होंने भारतीय संस्कृति को प्रकृति आधारित बताते हुए कहा कि यहां हर मौसम में पौष्टिक साग, सब्जियां, फल, अनाज व दलहन उपलब्ध हैं। साथ ही संतुलित आहार अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में नशा मुक्ति के लिए शपथ भी दिलाई गई।
Trending Videos