{"_id":"69d7efd5864f3f36580d8384","slug":"shenanigans-at-the-market-warehouse-reports-142-moisture-market-committee-claims-113-jind-news-c-199-1-sroh1009-151331-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मंडी में खेल...वेयरहाउस ने दिखाई 14.2 प्रतिशत नमी, मार्केट कमेटी ने बताया 11.3 प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मंडी में खेल...वेयरहाउस ने दिखाई 14.2 प्रतिशत नमी, मार्केट कमेटी ने बताया 11.3 प्रतिशत
विज्ञापन
09जेएनडी08: मंडी में गेहूं की एक ढेरी के दो परिणाम दिखाते हुए वेयर हाउस व मार्केट कमेटी की मशीन
विज्ञापन
जींद। अनाज मंडी में गेहूं खरीद के दौरान वेयरहाउस की मशीनों में गड़बड़ी सामने आई है। वीरवार को गेहूं में 3% नमी अधिक बताकर किसानों की फसल खरीदने से इन्कार कर दिया। एडीसी ने वेयरहाउस के मैनेजर से जवाब मांगा तो उन्होंने कहा, कंपनी पर केस कर दो।
वीरवार को मंडी में गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू करवाने पहुंचे डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा भी गुमराह हो गए। उन्हें बिना गेहूं खरीद शुरू कराए वापस लौटना पड़ा। इस दौरान मार्केट कमेटी सचिव, मार्केट कमेटी चेयरमैन मनीष उर्फ बबलू गोयल समेत खरीद एजेंसियों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
डिप्टी स्पीकर की मौजूदगी में वेयरहाउस के कर्मियों ने मशीनों से गेहूं की ढेरियों की नमी की जांच की तो 14.2 प्रतिशत बताया। इसके अलावा गेहूं की ढेरियों में कहीं 13 तो कहीं 17 प्रतिशत तक नमी मिली। इस कारण गेहूं खरीद नहीं हो सकी। फिर डिप्टी स्पीकर वापस लौट गए।
इसके बाद एडीसी प्रदीप कुमार ने कर्मचारियों को गेहूं खरीद को लेकर बैठक में बुुलाया तो मंडी प्रधान सुशील सिहाग ने वेयरहाउस की मशीनों को गलत सेट करने के आरोप लगाए।
एडीसी ने की ओर से करवाई गई जांच में वेयरहाउस और मार्केट कमेटी की मशीनों के आंकड़ों में बड़ा अंतर सामने आया। जहां वेयरहाउस की मशीन 14.2 प्रतिशत नमी दिखा रही थी, वहीं मार्केट कमेटी की मशीन में यही नमी 11.3 प्रतिशत पाई गई।
मामले ने तूल पकड़ा तो एक किसान की गेहूं की ढेरी की दो बार जांच की गई। मार्केट कमेटी की मशीन ने नमी 11 प्रतिशत बताई जबकि वेयरहाउस ने उसी ढेरी में 14 प्रतिशत नमी दिखाकर खरीद से इन्कार कर दिया। इस खुलासे से वेयरहाउस मशीनों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।
मशीनों की सेटिंग में गड़बड़ी की बात सच साबित हुई
मंडी प्रधान सुशील सिहाग की शिकायत में मशीनों की सेटिंग में गड़बड़ी की बात सच साबित हुई। जांच में सामने आया कि वेयरहाउस की मशीन नमी तीन प्रतिशत तक अधिक दिखा रही थी। एडीसी प्रदीप कुमार ने वेयरहाउस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मशीनों की दोबारा जांच कराने और तुरंत खरीद शुरू करने के निर्देश दिए।
नमी अधिक बता खरीद में बाधा डालते हैं वेयरहाउस कर्मचारी
आढ़तियों का आरोप है कि वेयरहाउस कर्मचारी हर बार इसी तरह नमी अधिक दिखाकर खरीद में बाधा डालते हैं। एडीसी के हस्तक्षेप के बाद मार्केट कमेटी चेयरमैन बबलू गोयल व मंडी एसोसिएशन प्रधान सुशील सिहाग की मौजूदगी में दोबारा जांच कराई गई जिसमें नमी नियमों के अनुरूप मिली और खरीद प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई।
वर्जन
मंडी में गेहूं की खरीद शुरू करवा दी गई है। अब गेहूं की नियमित खरीद करवाई जाएगी ताकि किसानों को परेशानी न हो। गेहूं में नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से कम होने पर तुंरत खरीद होगी ताकि किसान को मंडी में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। -मनीष उर्फ बबलू गोयल मार्केट कमेटी चेयरमैन जींद।
Trending Videos