{"_id":"6a7c9afda31444450a06e376","slug":"shiksha-bharti-model-school-players-performed-brilliantly-in-block-level-sports-competitions-jind-news-c-199-1-jnd1005-158382-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शिक्षा भारती मॉडल स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शिक्षा भारती मॉडल स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो 5 नरवाना। सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ। स्रोत संस्थान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना। खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शिक्षा भारती मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में कई पदक और स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने कुश्ती, शॉटपुट और टग ऑफ वॉर जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कुश्ती प्रतियोगिता में रेहान ने 20 किलोग्राम, हेमंत ने 22 किलोग्राम, परीक्षित ने 24 किलोग्राम और नितिन ने 34 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं यक्षित ने 24 किलोग्राम और तनिष्क ने 28 किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जसप्रीत ने भी 30 किलोग्राम भार वर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शॉटपुट और टग ऑफ वॉर में भी शानदार प्रदर्शन
शॉटपुट के अंडर-11 वर्ग में मानवी ने दूसरा, जबकि कृतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम में सोनम, कृशु, खुशबू, अक्षरा, मानवी, निहारिका, महक, रसम, वानिका, प्रीत, कृतिका और तनवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी जताई। प्रधानाचार्य अनिल चहल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निरंतर अभ्यास, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल कर रहे हैं। डायरेक्टर वीरेंद्र बिढ़ान, चेयरमैन प्रवीण, उपप्रधानाचार्या शिल्पा और सचिव सुनील कुमार ने विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए विद्यालय की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।