फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Years old demand fulfilled, unpaved roads of Kharkbhura-Tarkha, Kabrachha and Udaipur will be paved.

Jind News: वर्षों पुरानी मांग पूरी, खरकभूरा-तारखा, काब्रच्छा और उदयपुर के कच्चे रास्ते होंगे पक्के

Wed, 12 Aug 2026 09:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Years old demand fulfilled, unpaved roads of Kharkbhura-Tarkha, Kabrachha and Udaipur will be paved.
12जेएनडी20-खरकभूरा से तारखा जाने वाला कच्चा रास्ता। स्रोत ग्रामीण
उचाना। खरकभूरा, तारखा, काब्रच्छा और उदयपुर गांव के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से गांवों को आपस में जोड़ने वाले कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा। दोनों सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद मार्केटिंग बोर्ड ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खरकभूरा से तारखा और काब्रच्छा तक 12 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 175 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इसी प्रकार उदयपुर से मतलौडा तक करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा जिस पर 250 लाख रुपये खर्च होंगे। दोनों सड़कों के निर्माण पर कुल 425 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा और वाइस चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने बताया कि कच्चे रास्ते होने के कारण ग्रामीणों, वाहन चालकों और खेतों में आने-जाने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। बारिश के दिनों में रास्ते दलदल में तब्दील होने से आवागमन और भी मुश्किल हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के समक्ष इन सड़कों को पक्का करवाने की मांग रखी थी। विधायक की अहम भूमिका से वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। सड़क बनने से गांवों के बीच आवागमन सुगम होगा और किसानों को खेतों तक पहुंचने में भी सुविधा मिलेगी।

वर्जन
खरकभूरा से तारखा होते हुए काब्रच्छा और उदयपुर से मतलौडा जाने वाले कच्चे रास्तों पर सड़क निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। दोनों सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। -रोशन लाल, एसडीओ, मार्केटिंग बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article