फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Voice raised in CRSU for Bhagat Singh's statue, IYF launched signature campaign

Jind News: भगत सिंह की प्रतिमा के लिए सीआरएसयू में उठी आवाज, आईवाईएफ ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Wed, 12 Aug 2026 09:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Voice raised in CRSU for Bhagat Singh's statue, IYF launched signature campaign
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में छात्र संगठन इंडिपेंडेंट यूथ फ्रंट (आईवाईएफ) की ओर से बुधवार को छात्र संपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। संगठन के संस्थापक एवं छात्र नेता अमित आदिवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विभागों और परिसर में छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं।
विज्ञापन

अभियान के दौरान छात्रों से पढ़ाई, विश्वविद्यालय की सुविधाओं और अन्य छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की गई। संगठन ने छात्रों को उनकी समस्याओं को विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचने का भरोसा दिलाया। इसी दौरान विश्वविद्यालय परिसर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

संगठन के अनुसार, 1000 से अधिक छात्रों ने मांग के समर्थन में हस्ताक्षर किए। आईवाईएफ ने कहा कि प्रतिमा स्थापित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को भगत सिंह के जीवन, संघर्ष और विचारों से प्रेरित करना है। संगठन के साथी विनय बड़गुजर ने कहा कि भगत सिंह युवाओं के लिए प्रेरणा के प्रतीक हैं। वहीं गौरव मुवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में उनकी प्रतिमा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्थल बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित आदिवाल ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान में मिले छात्रों के समर्थन को जल्द विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय की दोनों प्रमुख इमारतों के बीच भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को मजबूती से उठाने की बात कही। इस अवसर पर राहुल चौहान, साहिल , गगन, मनजीत, हिमेश, रिंकू, रमन, यश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed