फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Message of patriotism and national unity

Jind News: राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

Wed, 12 Aug 2026 09:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Message of patriotism and national unity
12जेएनडी01- स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
जींद। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत हर घर तिरंगा रैली, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य मुनीष कुमार के मार्गदर्शन और कार्यकारी प्राचार्या डॉ. बबीता पवार की अध्यक्षता में हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी रविंदर ने कार्यक्रम का समन्वय किया। इसमें छात्राओं के साथ शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. रणबीर सिंह यादव रहे। डॉ. यादव ने छात्राओं को हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इसके बाद महाविद्यालय परिसर से हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed