{"_id":"69d54d4d4105207f7206d7d4","slug":"site-down-for-30-minutes-but-shopping-did-not-stop-jind-news-c-199-1-sroh1009-151251-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 30 मिनट तक बंद रही साइट, पर नहीं थमी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 30 मिनट तक बंद रही साइट, पर नहीं थमी खरीद
विज्ञापन
07जेएनडी30: नईं अनाज मेला मंडी में तिरपाल से ढके हुए गेहूं के ढेर। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। नई मेला अनाज मंडी में मंगलवार सुबह तकनीकी खामी के चलते ऑनलाइन साइट 30 मिनट तक बंद रही। इसके चलते गेट पास जारी करने की प्रक्रिया कुछ समय के लिए रुक गई और दोनों गेटों पर ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतारें लग गईं।
साइट बंद होने के बावजूद अधिकारियों ने तुरंत मैनुअल व्यवस्था लागू कर दी। ट्रैक्टर-ट्रालियों को एक-एक कर मंडी में प्रवेश दिया गया और मौके पर ही उनका रिकार्ड दर्ज कर फोटो भी ली गई। इससे किसानों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा और खरीद प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई।
करीब आधे घंटे बाद जैसे ही ऑनलाइन सिस्टम बहाल हुआ मैनुअल रूप से दर्ज सभी किसानों का डाटा तुरंत पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया। इससे खरीद प्रक्रिया पटरी पर लौट आई।
मार्केट कमेटी की ओर से नई मेला अनाज मंडी और कपास मंडी में आठ बायोमीट्रिक मशीनें स्थापित की गई हैं। नई मंडी में कार्यालय कक्ष-02, गेट नंबर-एक केबिन, घासी राम नैन विश्राम गृह और दूसरे गेट के पास मशीनें लगाई गई हैं। वहीं, कपास मंडी में दो मशीनें कार्यरत हैं।
मंगलवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। मार्केट कमेटी ने सभी आढ़तियों को लाउडस्पीकर के माध्यम से बार-बार अपने दुकानों के आगे लगी गेहूं की ढेरियों को तिरपाल से ढकने के निर्देश दिए ताकि नुकसान न हो।
वर्जन
साइट में तकनीकी दिक्कत आने पर तुरंत मैनुअल व्यवस्था लागू की गई थी। जैसे ही सिस्टम बहाल हुआ सभी किसानों का डाटा ऑनलाइन अपडेट कर दिया गया। इससे किसी को भी नुकसान ओर परेशान नहीं होने दिया गया। –पूजा, सचिव, मार्केट कमेटी।
Trending Videos