{"_id":"6a777566366b229a550958a7","slug":"slippery-mud-at-safidons-khansar-chowk-causes-vehicle-accidents-jind-news-c-199-1-jnd1012-158094-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सफीदों के खानसर चौक पर कीचड़ से फिसलन, वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सफीदों के खानसर चौक पर कीचड़ से फिसलन, वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त
Sat, 08 Aug 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो 08एसएफडीएम1खानसर चौक पर कीचड़ होने के कारण बाइक से नीचे उतरकर निकलते हुए दो युवक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। शहर के खानसर चौक बसंती माता वाले रोड पर बारिश के कारण कीचड़ और जलभराव हो गया है। इससे मार्ग पर फिसलन बढ़ गई है। कीचड़ में फिसलकर वाहन चालक गिर रहे हैं।
दो पहिया वाहन चालकों को यहां से गुजरने में काफी परेशानी हो रही है। बारिश के पानी से चौक पर जलभराव भी हो गया है, जिससे राहगीरों को दिक्कतें आ रही हैं। चौक के दुकानदार सन्नी, वीरेंद्र, कुलदीप, जगदीश और राजू ने बताया कि करीब 15 दिन पहले जन स्वास्थ्य विभाग ने सीवर ठीक किया था। उस समय विभाग के कर्मचारियों ने यहां मिट्टी डालकर छोड़ दी थी। पानी निकासी की कोई व्यवस्था न होने से हर बारिश में जलभराव की समस्या होती है।
दुकानदारों ने बताया कि मिट्टी के कारण मार्ग पर कीचड़ हो गया है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोग आते-जाते हैं। पैदल राहगीरों के साथ बाइक और साइकिल चालक गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। पिछले दो-तीन दिन से लगातार बूंदाबांदी के कारण कीचड़ और बढ़ गया है। भारी वाहनों को भी यहां से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों ने विभागीय अधिकारियों से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।
विज्ञापन
वर्जन
सीवर को ठीक करने के बाद मिट्टी को पक्का होने के लिए छोड़ा गया था लेकिन बीच में बारिश होने के कारण काम रुक गया। जल्द ही रोड़ा भरकर समस्या का समाधान किया जाएगा।-राकेश शर्मा, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग।