{"_id":"69d54cb6c6392f2dcb0552e4","slug":"stay-away-from-intoxicants-and-junk-food-rajesh-vashishth-jind-news-c-199-1-jnd1010-151232-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा व जंक फूड से रहें दूर : राजेश वशिष्ठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा व जंक फूड से रहें दूर : राजेश वशिष्ठ
विज्ञापन
07जेएनडी20: विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाते हुए जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ और विद्यार्थी। स्रो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को निपुण जींद और पहला कदम फाउंडेशन ने राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र शर्मा ने की जबकि राजेश वशिष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि राजेश वशिष्ठ ने कहा कि व्यस्तता और तनाव के कारण आज का मनुष्य अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने कहा गलत खान-पान, जंक फूड, मोबाइल की लत और व्यायाम की कमी शरीर को भीतर से खोखला कर रही है। हमें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सकारात्मक सोच को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
उन्होंने से युवाओं को नशे और धूम्रपान जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के लिए ड्राइंग, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नन्हें विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से योग, स्वच्छता और नशामुक्त जीवन का संदेश दिया।
भाषण प्रतियोगिता में एक छात्रा ने कहा कि 30 मिनट का दैनिक व्यायाम हमें कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। पहला कदम फाउंडेशन के संरक्षक रमेश चंद्र शर्मा ने अभिभावकों को बच्चों में बढ़ते मोटापे और आंखों की समस्याओं के प्रति आगाह किया।
उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चों को मोबाइल और टीवी के बजाय आउटडोर खेलकूद के लिए प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और युवाओं ने नशामुक्त रहने और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की शपथ ली। समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
Trending Videos