सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students visited the observatory in Nainital

Jind News: विद्यार्थियों ने नैनीताल में वेधशाला का भ्र्रमण किया

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 23 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students visited the observatory in Nainital
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के भौतिकी और वनस्पति विज्ञान विभाग की तरफ से 19 से 23 फरवरी तक नैनीताल (उत्तराखंड) का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस शिक्षा यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान और वैज्ञानिक अनुसंधान से अवगत कराना रहा।
Trending Videos

20 फरवरी को विद्यार्थियों ने भारत सरकार के प्रतिष्ठित शोध संस्थान आर्यभट्ट अवलोकन विज्ञान अनुसंधान संस्थान का भ्रमण किया। संस्थान के वैज्ञानिकों ने छात्रों को खगोल विज्ञान, सौर अध्ययन, अंतरिक्ष अनुसंधान तथा अत्याधुनिक दूरबीनों की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने वेधशाला परिसर का अवलोकन किया और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से पिंडों के अध्ययन की प्रक्रिया को समझा। इस अवसर पर छात्रों ने शोध प्रयोगशालाओं का निरीक्षण कर वैज्ञानिक उपकरणों एवं डेटा विश्लेषण की विधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed