{"_id":"699c2fd54466bde026026cd6","slug":"video-camp-organized-at-chaudhary-ranbir-singh-university-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: कुलपति प्रो. रामपाल सैनी ने युवाओं को दिया सेवा और अनुशासन का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: कुलपति प्रो. रामपाल सैनी ने युवाओं को दिया सेवा और अनुशासन का मंत्र
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय राज्य स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कुलपति प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, राष्ट्रभक्ति और सामुदायिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं। ओएसडी, डॉ. विजय कुमार ने शिविर की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज की वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके समाधान में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर मिलता है। शिविर में विभिन्न महाविद्यालयों से आए लगभग 200 स्वयंसेवक (100 छात्र एवं 100 छात्राएं) भाग ले रहे हैं। शिविर के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, जागरूकता रैली, स्वास्थ्य एवं योग सत्र, सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना, टीमवर्क और नेतृत्व कौशल का विकास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।