{"_id":"6a3440354188679bbb0ed582","slug":"students-were-made-aware-to-stay-away-from-drugs-jind-news-c-199-1-jnd1005-155291-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया
विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। नशे के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस। स्रोत प्रशासन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से चलाए जा रहे नशा विरोधी जन-जागरुकता अभियान के तहत वीरवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नरवाना में एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और स्टाफ को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार आईपीएस के निर्देशों और पुलिस उप-महानिरीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा आईपीएस के मार्गदर्शन में किया गया। संस्थान के प्राचार्य ओम पाल जैस्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों और स्टाफ ने भाग लिया।
मुख्य वक्ता हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग यदि नशे से दूर रहकर दूसरों को भी जागरूक करे तो प्रदेश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नशा किसी भी व्यक्ति के भविष्य और सपनों को बर्बाद कर देता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाए। साथ ही विद्यार्थियों से नशा तस्करी और अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना संबंधित एजेंसियों तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी आशा रानी, रमेश, मोनिका रानी, राजेश कुमारी, सुशीला देवी, राजेश्वर, सतीश कुमार, सचिन कुमार सहित संस्थान का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।