फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tender worth Rs 2.11 crore stuck, Mahatma Gandhi Marg in bad shape, people upset

Jind News: 2.11 करोड़ का टेंडर अटका, महात्मा गांधी मार्ग की बदहाल, लोग परेशान

Tue, 21 Jul 2026 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Tender worth Rs 2.11 crore stuck, Mahatma Gandhi Marg in bad shape, people upset
फोटो 20एसएफडीएम2शहर में गड्ढों से पटा हुआ महात्मा गांधी मार्ग। संवाद
सफीदों। शहर के सबसे व्यस्त महात्मा गांधी मार्ग का निर्माण कार्य अप्रैल में 2.11 करोड़ रुपये का टेंडर जारी होने के बावजूद अब तक शुरू नहीं हो पाया है। तीन महीने बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

जर्जर सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने टेंडर प्रक्रिया में लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार संदीप, प्रदीप, राजेश, कमलजीत, गुरप्रीत और रामबीर ने बताया कि सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। दोपहिया वाहन चालकों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों के लिए इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सड़क मकबरा पीर, रामपुरा रोड, बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, नई व पुरानी अनाज मंडी, रेलवे रोड और जींद रोड जैसे शहर के प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ती है। दिनभर इस मार्ग पर भारी यातायात रहता है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं होने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पूर्व एसडीएम पुलकित मल्होत्रा भी इसी मार्ग पर दुर्घटना में घायल हो चुके हैं इसके बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं किया गया।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया में अनावश्यक देरी की जा रही है। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि पुलिंग के माध्यम से किसी विशेष ठेकेदार को लाभ पहुंचाने की कोशिश हो सकती है।


पोर्टल बंद होने से रुकी प्रक्रिया : नगर पालिका
नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय बिट्टा ने बताया कि एक सप्ताह से पोर्टल बंद होने के कारण टेंडर प्रक्रिया प्रभावित हुई है। उच्चाधिकारियों से मंजूरी मिलते ही टेंडर आवंटित कर निर्माण कार्य तत्काल शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह स्वयं उच्च अधिकारियों से मिलकर प्रक्रिया में तेजी लाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed