{"_id":"6a5e7ee97e33e8e16801d82b","slug":"the-administrations-bulldozer-ran-on-the-street-vendors-in-the-vegetable-market-jind-news-c-199-1-jnd1012-157007-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सब्जी मंडी में रेहड़ी-फड़ी वालों पर चला प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सब्जी मंडी में रेहड़ी-फड़ी वालों पर चला प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन
फोटो 20एसएफडीएम3सब्जी मंडी में भारी पुलिस बल के साथ कब्जा हटवाने के लिए पहुंचे हुए मार्केट कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीदों। शहर की सब्जी मंडी में फुटपाथों और सड़कों पर अवैध कब्जा कर रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। मार्केट कमेटी के अधिकारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ मंडी पहुंचे। कार्रवाई से पहले रेहड़ी-फड़ी संचालकों को आधे घंटे में सामान हटाने का समय दिया। निर्धारित समय बीतने के बाद टीम ने अवैध फड़ियों से सामान जब्त किया और पक्के ठिए ध्वस्त कर दिए।
मार्केट कमेटी के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि मंडी के अंदर आने-जाने में लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क के बीचों-बीच और दोनों ओर अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी लगने के कारण यातायात बाधित रहता था। इस संबंध में लोगों की ओर से कई बार शिकायतें प्राप्त हुई थीं।
उन्होंने बताया कि 30 से 35 रेहड़ी-फड़ी संचालकों को चार से पांच बार नोटिस जारी किए गए थे। शनिवार को मुनादी कराकर भी अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी लेकिन इसके बावजूद अवैध कब्जे नहीं हटाए गए। इसी के चलते सोमवार को कार्रवाई करते हुए पक्के ठिये तोड़े गए।
विज्ञापन
अवैध रूप से रेहड़ी या फड़ी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी
मार्केट कमेटी के सचिव ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति मंडी परिसर में अवैध रूप से रेहड़ी या फड़ी लगाता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस कार्रवाई के लिए तहसीलदार राजेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। मौके पर नपा सचिव आशीष कुमार, मार्केट कमेटी चेयरमैन चंद्र सैनी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।