सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The government has accepted the demands of fire department employees.

Jind News: सरकार ने फायर कर्मचारियों की मानी मांगें

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The government has accepted the demands of fire department employees.
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने वीरवार को अपनी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा कर दी। ब्लॉक नरवाना प्रधान राजा सिंह गुरथली ने बताया कि सरकार ने फायर कर्मचारियों की 12 से अधिक मांगों को मान लिया है। सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है कि सभी मांगों को 30 जून तक लागू कर दिया जाएगा। यदि तय समय तक मांगें लागू नहीं की गईं तो फायर कर्मचारी दोबारा धरने पर बैठने को मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद हादसे में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। सरकार ने मेडिकल अवकाश 10 दिन से बढ़ाकर 20 दिन तथा कैजुअल अवकाश भी 10 से बढ़ाकर 20 दिन करने का फैसला लिया है। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में छूट देने, 1250 फायर कर्मचारियों को नियमित करने और भर्ती के लिए निकाले गए पद वापस लेने पर भी सहमति बनी है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed