सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Maid Sunar Sabha paid tribute to martyr Madan Lal Verma.

Jind News: मैढ़ सुनार सभा ने शहीद मदन लाल वर्मा को दी श्रद्धांजलि

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The Maid Sunar Sabha paid tribute to martyr Madan Lal Verma.
02जेएनडी03: प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने गए मेढ सुनार सभा के सदस्य। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
जींद। मैढ़ सुनार सभा ने वरिष्ठ अधिकारी एवं हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रहे स्वर्गीय शहीद मदनलाल वर्मा को 34वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। रानी तालाब स्थित शहीद मदनलाल वर्मा की प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।
Trending Videos

सभा के प्रधान सत्यनारायण सोनी की अगुवाई में समाज के गणमान्य लोगों ने शहीद मदनलाल वर्मा की प्रतिमा पर पुष्प मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पस्थित लोगों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता से कार्य करने और जींद शहर को स्वच्छ व नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं उपप्रधान रमेश वर्मा, नरेश सोनी, महासचिव राममेहर वर्मा, वित्त सचिव गौरव वर्मा, राजकुमार सोनी, ताराचंद वर्मा, महाबीर सोनी सहित अन्य वक्ताओं ने शहीद मदनलाल वर्मा के जीवन और बलिदान पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि आज से 34 वर्ष पूर्व पंजाब में फैले उग्रवाद के दौरान स्वर्गीय मदनलाल वर्मा, उनकी धर्मपत्नी प्रीति वर्मा, उनके दोनों पुत्र गौरव व सौरव, उनके चालक राजबीर सिंह और गनमैन सतबीर सिंह उग्रवादियों के हाथों शहीद हो गए थे।
महासचिव राममेहर वर्मा ने कहा कि स्वर्गीय मदनलाल वर्मा ने एक सामान्य परिवार से निकलकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में उच्च पदों तक पहुंचकर ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की। मौके पर सत्यनारायण सोनी, राजकुमार सोनी, रमेश वर्मा, नरेश सोनी, महाबीर सोनी, ताराचंद वर्मा, कृष्ण वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed