फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The organization will continuously struggle for issues related to education and employment: Dalal

शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर संगठन लगातार संघर्ष करेगा : दलाल

Sat, 01 Aug 2026 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
The organization will continuously struggle for issues related to education and employment: Dalal
31जेएनडी05: एसएफआई के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन - फोटो : 1
जींद। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की जिला कमेटी की ओर से अक्षर भवन स्थित जिला कार्यालय में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला सचिव सचेत ने की, जबकि संचालन एसएफआई के राज्य अध्यक्ष अक्षय ने किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता एसएफआई के पूर्व राज्य सचिव सुमित दलाल ने कहा कि संगठन का इतिहास छात्र हितों के संघर्षों से जुड़ा रहा है। एसएफआई शिक्षा, रोजगार और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आवाज उठाता रहा है। उन्होंने शिक्षा के निजीकरण और नई शिक्षा नीति को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि मौजूदा नीतियों से गरीब और मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के रिक्त पद, बढ़ती फीस और रोडवेज बस पास जैसी छात्र सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का भी जिक्र किया।
शिविर के दौरान 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में लाठीचार्ज के दौरान घायल हुए एसएफआई कार्यकर्ता समीर को पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया की जीवनी भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन अवसर पर जिला सचिव सचेत ने कहा कि एसएफआई छात्र हितों की लड़ाई को आगे भी मजबूती से जारी रखेगी। उन्होंने जंतर-मंतर आंदोलन को भी आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed