{"_id":"6963fda13eb718f4e80f6b3e","slug":"the-sun-was-weakened-by-the-cold-jind-news-c-199-1-sroh1009-146833-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: धूप को ठंड ने किया बेदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: धूप को ठंड ने किया बेदम
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
11जेएनडी34: शहर में धूप सेकते व्यक्ति। संवाद
विज्ञापन
जींद। मकर संक्रांति से पहले ही मौसम ने तेवर कड़े कर लिए हैं। दो दिनों से न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर जाने से आमजन ठिठुरने को मजबूर हैं। सर्द हवा, घने कोहरे और दिनभर बनी रहने वाली गलन ने जनजीवन प्रभावित हो गया है।
हालात ऐसे हैं कि लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। धूप निकलने के बावजूद भी ठंड का असर कम नहीं हो रहा। सुबह के समय घना कोहरा छा जाने से दृश्यता कम हो रही है। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कोहरे के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालात और भी गंभीर हैं, जहां सुबह के समय खेतों और सड़कों पर घना कोहरा छाया रहता है। आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। इससे ठंड और ज्यादा तीखी हो सकती है। दिन के समय धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवा के कारण गलन बनी रहती है।
शाम होते ही सर्दी का असर और बढ़ जाता है जिससे लोग अलाव और हीटर का सहारा लेने को मजबूर हैं। इस कड़ाके की ठंड और कोहरे का सीधा असर खेती पर भी पड़ रहा है। जिले में फल और सब्जी की फसलों को भारी नुकसान होने लगा है। खासकर टमाटर, मटर, फूलगोभी, पत्ता गोभी, आलू, शिमला मिर्च और हरी सब्जियों पर कोहरे की मार पड़ रही है।
कोहरे और पाले के कारण फसलों की पत्तियां झुलसने लगी हैं। इससे उनकी गुणवत्ता और पैदावार दोनों प्रभावित हो रही हैं। वहीं बागवानी फसलों जैसे नींबू, अमरूद और अन्य फलदार पौधों पर भी ठंड का नकारात्मक असर देखा जा रहा है। किसान फसलों को बचाने के लिए सिंचाई और धुआं करने जैसे उपाय अपना रहे हैं लेकिन लगातार बढ़ती ठंड चिंता का विषय बनी हुई है।
बाक्स
कोहरे के कारण कई ट्रेनें भी लेट हुईं। इसमें अवध असम ट्रेन लगभग डेढ़ घंटा देरी से आई। पाताल कोट आधा घंटा देरी से, अंडमान एक्सप्रेस 10 मिनट, दिल्ली इंटरसिटी लगभग दो घंटे देरी से, कुरुक्षेत्र जींद पैसेंजर सवा घंटा देरी से, हिसार जींद पैसेंजंर दो घंटे देरी से, फरक्का एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से, पातालकोट आधा घंटा देरी से जींद जंक्शन पर पहुंची। इनके अलावा भी कई ट्रेन देरी से आई।
बाक्स
ठंड का असर स्वास्थ्य पर भी नजर आ रहा है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा इसकी चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, गले में संक्रमण, सांस संबंधी समस्याओं और निमोनिया जैसे मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बुजुर्गों में जोड़ों के दर्द, उच्च रक्तचाप और दमा की शिकायतें बढ़ रही हैं जबकि छोटे बच्चों में वायरल संक्रमण और सांस की तकलीफ के मामले सामने आ रहे हैं। चिकित्सक लोगों को ऊनी कपड़े पहनने, ठंड हवा से बचने और सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
वर्जन
मकर संक्रांति से पहले ठंड इस बार ज्यादा बढ़ी है। आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है। किसानों को फसलों में रात के समय पानी लगाना चाहिए। इसके अलावा आमजन को भी घरों से जरूरत के समय ही निकलना चाहिए। बुजुर्ग व बच्चों को ठंड से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
-- डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक
फोटो कैप्शन
11जेएनडी34: शहर में धूप सेकते व्यक्ति। संवाद
11जेएनडी35: रिटौली गांव में धूंध से गुजरते वाहन। संवाद
Trending Videos