सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There will be no purchase in the markets in protest against the new rules.

Jind News: नए नियमों के विरोध में मंडियों में नहीं होगी खरीद

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
There will be no purchase in the markets in protest against the new rules.
02जेएनडी35-अनाज मंडी में बैठक में मौजूद आढ़ती और किसान। स्रोत आढ़ती
विज्ञापन
जुलाना। नई अनाज मंडी में आढ़तियों और किसानों की बैठक हुई। इसमें सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए नियमों का विरोध किया। बैठक की अध्यक्षता आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पवन लाठर ने की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विरोध स्वरूप कल से मंडी बंद रखी जाएगी और फसलों की खरीद पूरी तरह से ठप रहेगी।
Trending Videos

पवन लाठर ने कहा कि सरकार किसानों और आढ़तियों के हितों की अनदेखी कर लगातार ऐसे फैसले ले रही है जो उनके लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर रोज नए-नए नियम लागू किए जा रहे हैं। इससे मंडी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस बार फसल बेचने आने वाले किसानों के ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट और बायोमेट्रिक प्रणाली को अनिवार्य किया गया है। इसे आढ़तियों और किसानों ने अव्यवहारिक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंडी को सुबह छह से शाम आठ बजे तक ही खोलने के आदेश भी पूरी तरह से गलत है। किसान अक्सर रात के समय खेतों में कंबाइन से फसल कटाई करते हैं, ऐसे में उन्हें अपनी फसल मंडी तक लाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आढ़तियों ने इन आदेशों को तुगलकी फरमान बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की। सरकार के ये नियम उनके कामकाज में बाधा डाल रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इन नियमों को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed