सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two Accused of Stabbing and Injuring Arrested

Jind News: चाकू मारकर घायल करने के दो आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 17 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two Accused of Stabbing and Injuring Arrested
विज्ञापन
जींद। उचाना थाना पुलिस ने चाकू मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में गांव बडौदा निवासी कुलदीप तथा जगजीत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दस फरवरी को पालवा निवासी पवन ने एफआईआर में बताया था कि वह अपने दोस्त सुमित के साथ पालवा के पुराने बस अड्डे के सामने खड़े थे। उसी दौरान बाइक पर सवार दोनों युवक आए। एक युवक ने उसके दोस्त सुमित पर चाकू से हमला कर दिया और जब वह बीच बचाव करने लगे तो उस पर भी चाकू से वार किया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस चौकी उचाना के इंचार्ज उप निरीक्षक अनिल कुमार ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसमें सामने आया कि जनवरी में उचाना मंडी में आयोजित ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता के दौरान उनकी पवन और सुमित के साथ कहासुनी हो गई थी। उसी रंजिश के चलते उन्होंने मौका पाकर दोनों पर हमला किया। वारदात के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए और हथियार व बाइक को अलग-अलग स्थानों पर छिपा दिया था। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed