{"_id":"69bef83f459d3e94e1081a2e","slug":"unseasonal-rains-damage-farmers-crops-their-hard-work-goes-to-waste-jind-news-c-200-1-bgh1003-122078-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बेमौसम बारिश से किसानों की फसल खराब, मेहनत पर फिरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बेमौसम बारिश से किसानों की फसल खराब, मेहनत पर फिरा पानी
विज्ञापन
फोटो नंबर 71: खेतों में बिछी गेहूं की फसल को निहारते किसान। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos
बादली। दो दिनों तक हुई बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। शनिवार की सुबह कोहरा छाया रहा। हालांकि, सूर्य देव निकलने के बाद आसमान साफ हो गया। किसानों ने भी खेतों की ओर रुख किया।
खेतों में गेहूं की फसल को बिछी देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई। गेहूं फसल में बारिश से नुकसान हुआ है और उत्पादन में करीब 40 प्रतिशत की कमी होगी जिसके बाद किसानों ने मुआवजे की मांग की है।
मार्च माह में हुई बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। तेज हवाओं ने किसानों की साल‑भर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में फसल को देखने के बाद किसान मानू और जगबीर ने बताया कि कहीं गेहूं खेतों में बिछ गई तो कहीं सरसों की फसल को भारी-भरकम नुकसान पहुंचा है। इस समय अधिकांश खेतों में रबी की फसलें पक कर तैयार थीं और किसान कटाई में लगे हुए थे।
कृषि विभाग के एसडीओ सुनील कौशिक ने बताया कि क्षेत्र में 15 से 18 मिमी तक बारिश हुई है। बारिश के साथ तेज हवा से कुछ जगह पर गेहूं की फसल बीत गई है जिसे उत्पादन में कमी होने का आकलन है। अब अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। ऐसे में किसानों को सरसों की कटाई कार्य पूरी कर लेनी चाहिए।